Edition

सरायपाली में एफएलएन सह नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सरायपाली में एफएलएन सह नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

सरायपाली :- विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) तथा नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन,डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान,उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा एवं जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण पैकिन एवं सिंघोड़ा, तोरेसिंहा एवं किसड़ी, सरायपाली तथा केजुवां जोन के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करना तथा नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षकों की क्षमता का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, दक्षता आधारित मूल्यांकन, भाषा, गणित,अंग्रेजी और पर्यावरण शिक्षण की नवीन रणनीतियों, पाठ योजना निर्माण तथा बच्चों की अधिगम आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में सभी जोन के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा प्राप्त ज्ञान को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में संसाधन स्त्रोत शिक्षकों(MTs) द्वारा विषयवस्तु का सरल एवं व्यवहारिक प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तकों की अवधारणा और उनके उपयोग की बेहतर समझ विकसित हुई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी.पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु सभी प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में गुणात्मक सुधार लाया जाएगा। समय-समय पर राज्य कोर कमेटी से आरती ठाकुर एवं डीआईजी शीला विश्वास का मार्गदर्शन मिलता रहा।बीआरजी पैकिन जोन दुर्वादल दीप, नवीन मिश्रा, ज्योति प्रधान, केशव साहू, तोरेसिंहा जोन योगेश साहू,कामता पटेल, योगिता प्रधान, हेमंत भोई, सरायपाली जोन वर्षा नंद, बनमोती भोई, सुंदर लाल डडसेना,खिरसिंधु साहू ने पांच दिनों तक अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्य स्थल पर जाकर इसका लाभ बच्चों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को सभी विषयों के दो-दो असाइनमेंट दिये गये, जिसे सभी शिक्षकों को 30 जून तक पूरा करना है। क्योंकि इस प्रशिक्षण का अंतिम दो दिन का प्रशिक्षण 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच होनी है, जिसमें सभी शिक्षकों के असाइनमेंट पर चर्चा और खेल योग तथा कला शिक्षा का प्रशिक्षण होना है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!