Edition

 घर में घुसकर 95 हजार के गहने-नकदी ले उड़ा अज्ञात चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर में घुसकर 95 हजार के गहने-नकदी ले उड़ा अज्ञात चोर

महासमुंद/ सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रूढा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने घर में घुसकर अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम रूढा निवासी 62 वर्षीय हरिश्चन्द्र पटेल पिता धनीराम पटेल के घर 23 जून की रात करीब 12 बजे अज्ञात व्यक्ति घुसा। चोर अलमारी को घर से बाहर निकाल ले गया और उसमें रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।

95 हजार का माल ले उड़ा चोर
चोरी गए सामान में नगद 10,000 रुपये, 2 नग सोने का लटकन, 3 नग सोने की अंगूठी और 7 जोड़ी चांदी की पायल शामिल है। चोरी गए सामान की कुल कीमत 95,000 रुपये बताई गई है।

*पुलिस ने दर्ज किया केस*
पीड़ित की शिकायत पर सिंघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 305(a) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!