Edition

रेमड़ा में धूमधाम से मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेमड़ा में धूमधाम से मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव

 

बसना/ रेमड़ा। शासकीय हाई स्कूल रेमड़ा में को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं राज्य गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर संकुल अंतर्गत 13 विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवप्रवेशी कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के विद्यार्थियों का मंचासीन अतिथियों द्वारा गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को पाठ्यपुस्तक एवं अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश प्रधान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झाडूराम परमार, महामंत्री भाजपा मंडल सांकरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सोहन पटेल, लखन परमार, सुखीराम पटेल, भजोराम पटेल, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा, बीआरसी नरेश पटेल एवं संकुल समन्वयक सोमनाथ चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से नन्हें-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंत में संकुल प्राचार्य विरेन्द्र कुमार साहू एवं संकुल समन्वयक हेमसागर बगर्ती ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!