Edition

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में शाला प्रबंधन समिति का किया गया गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में शाला प्रबंधन समिति का किया गया गठन

सरायपाली/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति (SMC) का विधिवत गठन किया गया। संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार साव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारीयों का चुनाव किया गया।समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दसमोती राठिया को अध्यक्ष एवं छत्रपाल निषाद को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही 20 सदस्यीय समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया जो आगामी सत्रों में विद्यालय की गतिविधियों और विकास कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर प्राचार्य श्री संतोष कुमार साव ने नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया की नई समिति के सहयोग से विद्यालय विकास के नए आयाम छुएगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
वही नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्राचार्य के मार्गदर्शन और पूरी समिति की सहयोग से विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं को सुधारने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक में विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएँ श्री दुर्गेश प्रसाद नायक, कुमारी प्रियंका बाघ,श्रीमती हरिप्रिया चौधरी, कुमारी अंबिका बरिहा,श्री टिकेश्वर पटेल, दिनेश पटेल, श्रीमती मीरा पटेल, ज्योति पटेल, श्री यादराम साहू, संजय दीवान अभिभावक और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!