Edition

अजय यादव को राजनांदगाँव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त होने एवं पदभार ग्रहण करने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दी बधाई

अजय यादव को राजनांदगाँव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त होने एवं पदभार ग्रहण करने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दी बधाई

सरायपाली। यादव समाज के गौरव छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्री अजय यादव को राजनांदगाँव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किए जाने एवं पदभार ग्रहण करने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री यादव ने अपने पुलिस सेवा काल में विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी एवं सशक्त कार्य किया है। वे मेनूवल पुलिसिंग में महारथ हासिल है कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय वीरता पदक तथा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

श्री अजय यादव ने पुलिस अधीक्षक के रूप में नारायणपुर, कांकेर, बिलासपुर, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग तथा रायपुर सहित विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएँ दी हैं। इसके बाद वे सरगुजा रेंज के आईजी, रायपुर रेंज के आईजी, आईजी (इंटेलिजेंस) तथा बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, रायपुर में पदस्थ रहने के उपरांत उन्हें राजनांदगाँव रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।

उनके पदभार ग्रहण करने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजी. एस.डी. यादव, प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नारद यादव (बेमेतरा), जितेंद्र यादव (बिलासपुर), धनेश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़), राजेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष, सारंगढ़), विनोद यादव (जिला अध्यक्ष, महासमुंद), कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. पवन यादव, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव (राजू), मयंक यादव, तुषार यादव (सरायपाली) तथा आर.के. यादव, महेश यादव, अनिल यादव (जिला अध्यक्ष, रायपुर), नागेश यादव एवं चन्दन यादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!