नव दम्पति ने शासकीय प्राथमिक शाला-करनापाली में दिए नेवता भोजन
बसना। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में नव दम्पति खूशबू सम्मे पटेल पिता कुमार पटेल माता संतोषी पटेल ने नेवता भोजन में 600 सौ नग रसगुल्ले बांटे जो शाला परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे गांव क्षेत्र के लिए बड़ी चर्चा का विषय रहा। विवाह समारोह हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों तथा सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की तथा नवदंपति को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह में पारंपरिक लोकगीत, मंगलगीत एवं सांस्कृतिक वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा।सभी के लिए स्वादिष्ट नेवता भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बताया। संस्था प्रमुख गिरधारी एवं शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर ने नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया।





















