शिशु मंदिर में हुआ शपथ ग्रहण, बाल भारती अध्यक्ष बने भैया पीयूष तो उपाध्यक्ष बनी बहन शिवानी
सरायपाली/ शिशु मंदिर बलौदा में बाल भारती के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन के माध्यम से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए सत्र 2026-27 पर चुनाव हुए, छात्रों को निर्वाचित नेतृत्व के गुण सिखाने के उद्देश्य से यह चुनाव किए जाते हैं, बाल्यकाल में ही जिम्मेदारी एवं प्रशासकीय कार्य सीखें एवं संस्था में कार्य किस प्रकार किए जाते हैं यह जाने, इसके लिए अनुभवजन्य ज्ञान से बेहतर कुछ नहीं हो सकता, इसी तारतम्य में भाजपा मंडल बलौदा महामंत्री श्री उपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण समारोह 2026-27 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य श्री लिंगराज बेहेरा रहे एवं मंच संचालन श्री आशीष जी डडसेना ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन





















