Edition

नए-नए अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक मुहिम है-“नवा बिहान अभियान

नए-नए अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक मुहिम है-“नवा बिहान अभियान

सुरक्षा और सजगता का अभियान: साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड व गौ तस्करी रोकथाम और नशा मुक्ति संदेशों एवं जन उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के साथ लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

 

महासमुंद पुलिस की अपील- घर बैठे ‘संवाद’ से जुड़ें! नागरिकों की सहायता के लिए जारी शिकायत हेल्प डेस्क व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 पर अपनी शिकायतें साझा करें। इस सुविधा का लाभ उठाएं और सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

 

महासमुंद पुलिस द्वारा आम जनता को सचेत, सतर्क और जागरूक करने के लिए पूरे जिले में “नवा बिहान” अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम सार्वजनिक जगहों जैसे हाट-बाजार, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, बैंकों, चौराहों और गली-मोहल्लों में सीधे लोगों के बीच पहुँच रही है। वहाँ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने, सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, आपातकालीन सेवाओं, नशामुक्ति के संदेश और गौ-तस्करी की रोकथाम जैसे गंभीर मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक कर एक सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नवा बिहान कैपेन के तहत इस सप्ताह जिले के थाना सरायपाली ग्राम बिछिया, चौकी सिरपुर के ग्राम सिरपुर, थाना पिथौरा गार्डन चौक के पास, थाना पटेवा ग्राम रुमेकेल, छिलपावन चौक, चौकी भंवरपुर साप्ताहिक बाजार, ग्राम भलेसर चौकी टूहलू, थाना खल्लारी ग्राम बीकेबाहरा एवं पिथौरा चौक बागबाहरा मे जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, ग्राम क्षेत्रों के आम जनता को, साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गयी।

*मोबाईल पर ना करे अंजान लोगो से दोस्ती, पड़ सकती है भारी-* पुलिस द्वारा लोगो को बताया जा रहा है की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को बिना जांचे-परखे स्वीकार न करें। लोगों से अपील की गई कि वे थर्ड पार्टी ऐप्स और अनजान लिंक्स से दूरी बनाएं रखें और अपनी संवेदनशील जानकारी कभी भी सार्वजनिक न करें।

*ठगी होने पर क्या करें-?* यदि आप किसी साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो देरी न करें। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा अपने नजदीकी साइबर सेल या पुलिस थाने में भी सूचना दें।

*आपातकाल में ‘डायल-112’ का करें उपयोग-* पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर ‘डायल-112′ की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। नागरिकों को बताया गया कि किसी भी दुर्घटना, विवाद या आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने से पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंचती है। कम से कम समय में सहायता प्राप्त करने के लिए इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

*इन बातों का रखें विशेष ध्यान-* क्षेत्र में गौवंश तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। यदि किसी को भी गौवंश तस्करी या अवैध परिवहन की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी थाने या “संवाद” हेल्पलाइन नंबर 9479229939 पर सूचना दें।

*’डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वसूली से डरें नही-* आजकल अपराधी पुलिस, सीबीआई या जज बनकर वीडियो कॉल करते हैं और ‘डिजिटल अरेस्ट’ या जेल भेजने की धमकी देकर पैसे वसूलते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी संस्था या अधिकारी इस तरह वीडियो कॉल पर डराकर पैसे की मांग नहीं करता। ऐसे कॉल्स आने पर घबराएं नहीं और न ही घबराहट में गूगल-पे या फोन-पे के माध्यम से पैसे भेजें।

*फॉरवर्डेड मैसेज की, पहले सत्यता जांचें-* अक्सर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और मैसेज वायरल कर दिए जाते हैं। किसी भी फॉरवर्डेड मैसेज की सत्यता को जाने बिना आगे न भेजें। इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर ‘टू-स्टेप वेरिफिकेशन’ ऑन रखने की सलाह दी गई ताकि अकाउंट को हैक होने से बचाया जा सके।

*”शिकायत हेल्प डेस्क-‘संवाद’ बना जनता का मददगार-* महासमुंद पुलिस द्वारा नागरिकों की त्वरित सहायता हेतु जारी व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। *पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करती है कि किसी भी शिकायत या आपातकालीन सूचना के लिए इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें।”* इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर आसपास हो रही किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा कर सकते हैं। “संवाद” हेल्पलाइन में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसमें दो विकल्प दिए गए हैं:

विकल्प 1: गुप्त सूचना देने के लिए।

विकल्प 2: सामान्य शिकायत दर्ज कराने के लिए।

आपकी दी हुई एक छोटी सी सूचना न केवल किसी बड़े अपराध को रोक सकती है, बल्कि हमारे समाज को सुरक्षित और खुशहाल भी बना सकती है।

“महासमुंद पुलिस के जन-जागरूकता अभियान में 500 से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से नशा छोड़ने अपील की। साइबर ठगी जैसी अपराध के प्रति खुद भी सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।”यातायात नियमों का पालन करे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!