विशेष लोक अदालत में सरायपाली न्यायालय की बड़ी पहल, लाखों के बकाया वसूली प्रकरणों का एक दिन में निराकरण
सरायपाली/ आज 18 जुलाई 2026 दिन शनिवार को न्यायालय सरायपाली में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत की उक्त 03 खण्डपीठों में बैंक रिकवरी प्रकरण,बकाया की वसूली संबंधी मामले, से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु परक्राम्य लिखत अधि0 की धारा-138 के अधीन परिवाद पर उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए सरायपाली न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।
खंडपीठ क्रमांक 02 श्री वैभव घृतलहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 04 प्रकरण में 11,08,410 रुपये
5 वर्षो से चल रहे प्रकरण का विशेष लोक अदालत के माध्यम से हुआ निराकरण
खंडपीठ क्रमांक 03 सुश्री कुमारी प्रगति गुर्दे न्यायिक मजिस्ट्रेट सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 03 प्रकरण में 6,17,000 रुपये, के राशि साथ निराकरण किया गया।





















