Edition

सरायपाली: टावर लाइन का काम रोकने को लेकर सुपरवाइजर से मारपीट, 2 पर रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली: टावर लाइन का काम रोकने को लेकर सुपरवाइजर से मारपीट, 2 पर रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली। जोगेवार कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत एक सुपरवाइजर के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के ग्राम मोखला निवासी लोमस साहू उम्र 21 वर्ष वर्तमान में जोगेवार कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के लिए ठेके के तहत टावर लाइन का कार्य कर रही है।

 

शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे ग्राम जंगलबेड़ा में टावर लाइन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के किशोर मेहर एवं टेकचंद चौधरी वहां पहुंचे और कथित रूप से काम बंद करने को कहते हुए अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर दोनों ने लोमस साहू के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी, जिससे उनके चेहरे और कान के पास चोटें आईं।घटना के दौरान रोशन केवट एवं वासुदेव पटेल सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया।पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना सरायपाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!