Edition

 7 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार   

7 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

 

महासमुन्द पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सरायपाली पुलिस को दिनांक 19.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. सीजी- 06, जीजी- 0978 में शराब लेकर जा रहा है। सूचक द्वारा बताये गये रास्ते में नाकाबंदी कर संदिग्ध आरोपी को रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम श्रीराम जाससवाल पिता श्याम सुंदर जायसवाल निवासी लम्बर का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला के अंदर 40 नग शेरा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक में 180-180 एमएल) जुमला 7.200 एमएल शराब (कीमती 3200/ रूपये) परिवहन करते पाया गया। अवैध शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते पकड़े गये व्यक्ति को अपराध क्रमांक 240 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- श्रीराम जाससवाल पिता श्याम सुंदर जायसवाल उम्र 57 वर्ष निवासी लम्बर थाना सरायपाली।

 

*जप्त संपत्ति-*

01- 40 नग शेरा देशी प्लेन शराब (जुमला 7.200 लीटर) कीमती 3200/ रूपये।

02- मोटर सायकल कीमती 40,000 रूपये।

 

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 43,200 रुपये।*

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!