Edition

बागबाहरा में शिक्षा सुधार के समर्थन में विशाल रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बागबाहरा में शिक्षा सुधार के समर्थन में विशाल रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बागबाहरा, 20 जुलाई 2026। देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा-पत्र लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर समाजसेवी एवं शिक्षा सुधार समर्थक सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को बागबाहरा ब्लॉक में छात्रों एवं आम नागरिकों ने शांतिपूर्ण रैली और नारे प्रदर्शन किया। यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग से जुड़ा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे ‘पेपर लीक’ की घटनाओं की रोकथाम और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु बागबाहरा के सैकड़ों के युवा और जागरूक नागरिक देश भर में लगातार हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे- NEET, विभिन्न राज्यों की भर्ती परीक्षाएं आदि) में पेपर लीक और धांधली की गंभीर समस्याओं को लेकर अनुशासन में रहते हुए विरोध प्रदर्शन किए जिसमे बताया गया कि विगत कुछ समय में जिस प्रकार से परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, उसने देश के लाखों मेहनती और योग्य छात्रों के भविष्य, समय और धन को अंधकार में धकेल दिया है। इस तरह की घटनाओं से युवाओं का परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठ रहा है जो विफल सरकार की नीति को उजागर कर रहा है जिसमे गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक कदम पेपर लीक और नकल माफियाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए सबसे सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाने जिसमें आजीवन कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान हो। भर्ती एजेंसियों (NTA आदि) के कामकाज में पारदर्शिता लाई जाए और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जाए। हाल ही में हुए सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच (जैसे- CBI द्वारा) कराई जाए और इसमें शामिल बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए । तथा जिन छात्रों को परीक्षा रद्द होने या विलंब के कारण मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इन विभिन्न मांगों को लेकर रैली और सभा के साथ प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली का शुभारंभ दुर्गा मंदिर के समीप स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति के समक्ष सबके शपथ से हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुँची। इस दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा विद्यार्थियों के अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए।

तहसील कार्यालय पहुँचकर प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा-पत्र लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अगुवाई एडवोकेट वीरेन्द्र शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, रीनू कुम्हार, लुकेश साहू, साहिलकांत, सिद्धार्थ, रामकृष्ण, दीपक,खुशी, तहसीन, गोविंदा sir classes परिवार, दूर दराज से आए अन्य लोगों सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग की।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!