Edition

बैतारी स्कूल में वृक्षारोपण, 50 फल-फूल पौधे लगाए गए

बैतारी स्कूल में वृक्षारोपण, 50 फल-फूल पौधे लगाए गए

 

सरायपाली। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरुकता संगठन भारत के संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी के दिशा-निर्देश से राष्ट्रीय महासचिव एवं अतिरिक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पंडित टिकेश्वर मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा आज गुरुवार को अनुविभाग सरायपाली के ग्राम पंचायत बैतारी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बैतारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक स्टाफ, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी केंद्र A-B की कार्यकर्ताओं तथा नन्हे मुन्ने बच्चों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फल-फूल पौधों का वृक्षारोपण किया। इस दौरान कटहल, पनस/देशी, मुनगा/राय, जाम, सौन्दर्य फूल, तुलसी सहित लगभग 50 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पंडित टिकेश्वर मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों से पौधों की बीच-बीच में देखरेख करने, समय-समय पर कीटनाशक छिड़काव करने तथा स्कूल प्रांगण को स्वच्छ एवं साफ रखने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

 

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!