Edition

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

सरायपाली। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बोड़ेसरा निवासी नेपाल सिंह गढ़तिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल सिंह गढ़तिया अपनी हीरो एचएफ डिलक्स (CG 06 GN 4013) से सरायपाली से सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे ग्राम बोंदा के नवा तालाब के आगे सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही कार (CG 10 FH 1084) के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां नेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल और बेहोश अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!