छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दी बधाई
सरायपाली:- छत्तीसगढ़ यादव समाज की होनहार बेटी भारत का गौरव यादव समाज का अभिमान एशियाई चैंपियनशिप कास्य पदक विजेता छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत ज्ञानेश्वरी यादव ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और अद्भुत खेल प्रतिभा के दम पर कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत कर प्रदेश एवं देश और यादव समाज का नाम रोशन किया है। ज्ञानेश्वरी यादव की शानदार उपलब्धि हम सभी प्रदेश एवं देशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। ज्ञानेश्वरी यादव आपके इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप यूं ही प्रदेश व देश का नाम रोशन करती रहे और सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करते रहें।आपकी सफलता पर पूरा यादव समाज गौरवान्वित है। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजी. एस डी यादव, राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव,प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ममता यादव,महासमुंद जिला अध्यक्ष विनोद यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ पवन कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धनेश यादव बिलाईगढ़ सारंगढ़,दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू, जय यादव, जिला अध्यक्ष सारंगढ़ राजेंद्र यादव, रामनारायण पुजारी यादव सारंगढ़,अमित यादव अधिवक्ता महासमुंद, तुषार यादव मयंक यादव मोंटी, ईशान यादव, कोमल यादव,अंबर यादव, योगेश यादव, छतर सिंह यादव, बिलासपुर से संयोजक जितेंद्र यादव, नारद यादव जिला संयोजक बेमेतरा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव महासमुंद, पंकज लता यादव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रायगढ़ आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





















