Edition

महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

महासमुंद। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने और 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में महासमुंद शहर में पुलिस, सशस्त्र बल और नगर सेना के जवानों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गोपाल धुर्वे ने पुलिस कंट्रोल रूम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा यात्रा पुलिस कंट्रोल रूम से जिला अस्पताल, खरोरा, संजय कानन, बागबाहरा रोड होते हुए कलेक्टर बंगला पहुंची और वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जवान हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

रैली में जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं एवं 20वीं वाहिनी तथा नगर सेना के करीब 150 अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इनमें 99 जवानों ने मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लिया।इस भव्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना रहा। रैली में रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी महासमुंद सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।तिरंगे के साथ निकली इस बाइक रैली ने महासमुंद शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!