Edition

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलेण्डा के छात्रों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलेण्डा के छात्रों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

सरायपाली ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलेण्डा के दो होनहार विद्यार्थियों सूरज बाघ 57 kg और यशवंत मिश्रा 67 kg का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्रों ने हाल ही में धमतरी में आयोजित संभाग स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सी एम पटेल, खेल शिक्षक क्षितिपति साहू एवं पी आर धृतलहरे,आनंद साहू ,अरूप प्रधान,सी एम भोई, अंजनी साहू , जितेंद्र विशाल, मनोज पटेल, फिरोज, प्रवीण प्रधान, राजेश प्रधान समस्त स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी है। बीईओ टी सी पटेल, क्रीड़ा प्रभारी लखेश्वर भोई एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया है कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व अंचल का नाम रोशन करेंगे।

सूरज और यशवंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने खेल शिक्षक राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी क्षितिपति साहू के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आगामी चरण 20 अगस्त से 23 अगस्त के लिए दोनों खिलाड़ियों की तैयारियाँ जोर-शोर चल रही है। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!