Edition

खेमड़ा में नुआखाई मिलन समारोह एवं कीर्तन धारा बैठकी का भव्य आयोजन

खेमड़ा में नुआखाई मिलन समारोह एवं कीर्तन धारा बैठकी का भव्य आयोजन

बसना। खेमड़ा के पावनधरा में नुआखाई त्यौहार हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सभी अपने-अपने संयुक्त परिवार में अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के पश्चात नवान्न प्रसाद ग्रहण कर बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के साथ मनाया। इसके पश्चात संध्या 6:00 बजे से गांव के मांझा खोल जगन्नाथ मंदिर परिसर में एकत्रित होकर नुआखाई जुहार भेंट-घाट कार्यक्रम रखा गया। जहां बुजुर्गों और सम्मानित जनों का चरण स्पर्श कर आशीष प्राप्त किया। उद्बोधन की कड़ी में ग्राम गौटिया ऋषभ कुमार बगर्ती ने सभी को पारंपरिक त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं नवयुवकों से इस परंपरा को बनाए रखने की अपेक्षा की। तत्पश्चात कीर्तन धारा बैठकी कार्यक्रम के भगवान चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना मंत्र उच्चारण के साथ गौटिया ऋषभ कुमार बगर्ती, हरि चरण पटेल,बालेश्वर प्रधान( गुरुजी) परमानंद बांक एवं राधेश्याम बगर्ती सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक के द्वारा की गई। स्वागत कार्यक्रम को गति देते हुए सभी सम्माननीय अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत पुष्पहार अंग वस्त्र भेंटकर किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जनपद सदस्य बिलासानी वृंदावन प्रधान एवं सरपंच उषा दुर्योधन पटेल ने संबोधित करते हुए गांव और क्षेत्र के विकास में यथासंभव सहयोग करने का वचन दिया। बैठकी में छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति के मीडिया प्रभारी गजानन भोई ने छत्तीसगढ़ संकीर्तन नियमावली की जानकारी दी। कीर्तन धारा बैठकी प्रस्तुतीकरण में सर्वप्रथम जय जगन्नाथ कीर्तन मंडली खेमड़ा एवं राधा माधव कीर्तन मंडली खेमड़ा के द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किया गया। हमारे पड़ोसी राज्य उड़ीसा से आमंत्रित कलाकारों में सर्वप्रथम ख्याति प्राप्त गुरु सुदर्मा दास भेंरिया (उड़ीसा) के द्वारा दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात तरुणी प्रधान झुनगापाली एवं उभरते हुए कलाकार वीरेंद्र जुआड़ी गठियापाली द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। गायक सुदाम बुड़ेक तिनकानी द्वारा प्रस्तुति दी गई । कीर्तन धारा बैठकी कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। भक्त वृंद राम भक्ति एवं कृष्ण भक्ति में डूबे रहे कीर्तन प्रेमियों का ताता लगा रहा।गांव भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। पड़ोसी ग्राम गेर्राभाठा, रसोड़ा, चनौरडीह,नरसिंहपुर, सीतापुर ,छांदनपुर ,रेमड़ा,खटखटी,अरेकेल, बंसुला,परसकोल,बिछिया से कीर्तन धारा में कलाकारों की प्रस्तुति देखने पहुंचे। नुआखाई मिलन समारोह एवं कीर्तन धारा बैठकी खेमड़ा 2026 को सफल बनाने में दुर्योधन पटेल (सरपंच प्रतिनिधि) सुशील बांक,चंद्रपाल पटेल,चंद्रहास बांक, यशपाल बगर्ती, सत्यभूषण बगर्ती, सतीश बंछोर, सुभाष बढ़ाई, गजानन बगर्ती, उपेंद्र बांक, राजेंद्र बांक,संजय होता, जीवर्धन यादव, बिशीकेशन पटेल,नरोत्तम बगर्ती,दयानिधि थापा, जोश कुमार बगर्ती ,सत्यवान बगर्ती ,विजय भोई, अश्विनी बगर्ती , विजय बढ़ाई, सुनील बढ़ाई,दयामणि सिदार,गोपाल भोई, जय कृष्ण बांक का विशेष सहयोग रहा। साथ ही गांव के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आशीर्वाद तथा जय जगन्नाथ संकीर्तन मंडली एवं राधा माधव कीर्तन मंडली खेमड़ा के समस्त सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन उभरते हुए कलाकार परमीत साहू एवं आभार प्रदर्शन चंद्रहास बांक ने किया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!