Edition

सरायपाली: छात्राओं के लिए हो निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था-रणवीर मेश्राम

छात्राओं के लिए हो निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था-रणवीर मेश्राम

सरायपाली। शहर के विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क परिवहन अथवा बस पास का लाभ देने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर मेश्राम के द्वारा परिवहन मंत्री के नाम कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में श्री मेश्राम ने उल्लेख किया है कि शासन के द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है, लेकिन दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न स्कूलों में अध्ययन के लिए आने वाली छात्राओं को परिवहन के समुचित सुविधाओं के अभाव में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में यात्रा करना भी छात्राओं व उनके पालकों के लिए काफी खर्चीला साबित हो रहा है। छात्राएं 10-20 किलोमीटर के सफर के लिए प्रतिदिन 40-50 रुपये या उससे भी अधिक की राशि खर्च कर प्रतिदिन विद्यालय आना-जाना करते हैं। इसके अलावा कई बार बसें भी छात्राओं की संख्या को देखते हुए रोकते नहीं हैं, जिससे छात्राएं स्कूल अथवा कॉलेज समय पर नहीं पहुंच पाते।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!