विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
करुणा सागर/सरायपाली । विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक अरुण विशाल ने शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला खोखेपुर तथा शासकीय प्राथमिक शाला जामपाली का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, डेली डायरी, पाठ्यक्रम की प्रगति, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। विद्यालयों में संचालित शिक्षण-अधिगम गतिविधियों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर भी ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिक्षकों को नियमित रूप से पाठ्यक्रम पूर्ण करने, डेली डायरी संधारित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।























