Edition

बसना: डॉक्टर दंपति ने बेटी का जन्मदिन सरकारी स्कूल में मनाकर पेश की मिसाल, भारत माता से लिया आशीर्वाद

बसना: डॉक्टर दंपति ने बेटी का जन्मदिन सरकारी स्कूल में मनाकर पेश की मिसाल, भारत माता से लिया आशीर्वाद

 

करुणा सागर/बसना। आज शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा विकासखंड बसना जिला महासमुन्द छत्तीसगढ़ परिवार के लिए बहुत गौरवपूर्ण दिन रहा इस दिन बसना के गणमान्य व्यक्तित्व डॉक्टर गजानन अग्रवाल एवं डॉक्टर अरुणा अग्रवाल ने अपनी बेटी संस्कृति अग्रवाल जो किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं का जन्मदिन शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा में चलाए जा रहे निशुल्क कोचिंग क्लास जिसमें बच्चों को नवोदय सैनिक स्कूल प्रयास एवं एन एम एम एस ई की तैयारी कराई जा रही है इन बच्चों के साथ अपने बच्चों का जन्मदिन मनाया पूरे परिवार की खुशी तब और बढ़ गई जब बेटी संस्कृति अग्रवाल ने किर्गिस्तान से ही अपने जन्मदिन के उत्सव को इन बच्चों के साथ मनाते हुए अपने पालकों को देखा वह बहुत भावुक थी एवं जब पालक बंधुओं द्वारा भारत माता के पूजा अर्चन के साथ जन्मदिन के उत्सव पर अपने बच्चों के दीर्घायु जीवन के लिए भारत माता का आशीर्वाद लिया गया तब सभी को यह कार्यक्रम बहुत भावुक कर गया। डॉक्टर गजानन अग्रवाल एवं डॉक्टर अरुणा अग्रवाल ने भी विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए इस अवसर पर आसपास के विद्यालयों से आए हुए एवं शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा के सभी बच्चों को समोसा चॉकलेट फल आदि का वितरण किया विद्यालय के शिक्षक बंधुओ ने भी डॉक्टर अग्रवाल के पूरे परिवार को अपने इस सोच के लिए हृदय से बधाई दिया एवं भविष्य में भी इस प्रकार की सोच रखकर अपने परिवार के छोटे-छोटे उत्सव में विद्यालय परिवार को जोड़कर खुशी मनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया डाक्टर गजानन अग्रवाल एवं डॉ अरुणा अग्रवाल जी ने शिक्षक परिवार के द्वारा इस विद्यालय में बच्चों के हित के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में इस विद्यालय को समाज के लिए सदैव उत्कृष्ट कार्य करने एवं बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से श्रेष्ठ संस्थानों में पहुंचाने हेतु सदैव अपने तन मन धन से सहयोग करने की प्रतिज्ञा की पूरे समाज द्वारा उनके इस कार्य के लिए उन्हें बधाई प्रेषित किया गया उक्त कार्यक्रम में अग्रवाल परिवार की ओर से गिगराज अग्रवाल दादाजी श्रीमती मीरा देवी अग्रवाल दादी जी नरेंद्र अग्रवाल गोपाल अग्रवाल अरुणा अग्रवाल बजरंग अग्रवाल एवं उनकी संस्था श्री बालाजी क्लिनिक पदमपुर रोड बसना एवं पी एच सी पिरदा जहां डॉक्टर अरुणा अग्रवाल डॉक्टर के रूप में समाज का सेवा कर रही है की ओर से भी बधाई संदेश प्रेषित किया गया उक्त समाचार शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा के प्रचार प्रसार प्रमुख शिक्षक वीरेंद्र कर ने दिया।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!