पिथौरा: सड़कों पर बढ़ते हादसों को लेकर कलेक्टर को भारतीय गौ क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने सौपा ज्ञापन, अवैध पशु बाजारों पर रोक लगाने की मांग

Ads

पिथौरा। नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या और इसके कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भारतीय गौ क्रांति मंच ने गहरी चिंता व्यक्त की है। मंच के जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि मुख्य मार्गों पर गोवंशों के डेरा जमाए रहने से हर दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं को तत्काल सुरक्षित रूप से गौठानों में शिफ्ट किया जाए और यह प्रक्रिया प्रतिदिन व्यवस्थित रूप से चलाई जाए।

इसके साथ ही मंच ने जिले में फल-फूल रहे अवैध पशु बाजारों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सौरभ अग्रवाल ने आशंका जताई कि इन बाजारों की आड़ में गोवंश की तस्करी की जा रही है, जिसे रोकना नितांत आवश्यक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गौ-सेवकों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करेंगे ताकि जनहानि और तस्करी दोनों पर लगाम लग सके।

इस अवसर पर संगठन के सचिव राजा अग्रवाल और पिथौरा इकाई से अंशू सिम्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!