सरायपाली। तोषगांव ग्रामीण हायर सेकेंडरी स्कूल के वर्ष 1986 के पुरानी मैट्रिक बैच के छात्र-छात्राओं का 40 वर्ष बाद भव्य स्नेह एवं परिचय सम्मेलन विगत दिनों श्याम मंदिर अर्जुण्डा में बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया।
इस ऐतिहासिक मिलन समारोह में लगभग सभी सदस्यगण उपस्थित हुए। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। कार्यक्रम में हाईस्कूल के पूर्व प्राचार्य श्री के. सी. प्रधान अपनी धर्मपत्नी सहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि —
“मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज पहली बार मुझे इस प्रकार के स्नेह सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। आप सभी विद्यार्थियों को इतने वर्षों बाद भी एकजुट देखकर मन भावुक हो उठा है।”
उनके प्रेरणादायी शब्दों से सभी छात्र-छात्राएं भावुक एवं आनंदित हो उठे। भीषण गर्मी के बावजूद लगभग सभी साथियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी परिचय, स्मृतियों तथा स्नेह का आदान-प्रदान किया।



















