रथयात्रा देखने गए पिता-पुत्र के साथ मारपीट
सरायपाली/ ग्राम तोषगांव में रथयात्रा देखने गए पिता-पुत्र के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर बसना थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम बिछिया का सोनूराम महिलाने विगत 16 जुलाई को अपने पुत्र छबिलाल महिलाने के साथ अपने ससुराल ग्राम तोषगांव रथयात्रा देखने गया था। शाम करीबन सात बजे तोषगांव के साहिल बरिहा और अमन प्रधान ने रुपए की मांग की, लेकिन मना करने पर पत्थर से उसके पुत्र छबिलाल के सिर में मारा। जब प्रार्थी ने बीच बचाव किया तब उसके साथ भी मारपीट की गई।
मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





















