खपरीडीह खैरमाल मोड़ के पास पुलिस की छापामारी, 11 लीटर महुआ/देशी/अंग्रेजी) शराब के साथ एक गिरफ्तार
सरायपाली। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत् सरायपाली पुलिस को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर महुआ एवं देसी विदेशी शराब बिक्री करने हेतु रखे पकड़े गये 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दिनांक 13.08.2026 को सरायपाली पुलिस के द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम खपरीडीह खैरमाल मोड़ के पास, छापामारी की कार्यवाही करते हुए आरोपी बैजनाथ नायक पिता स्व0 नान्हू नायक उम्र 48 वर्ष साकिन खपरीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे में रखे 03 लीटर अवैध महुआ शराब, 4.320 लीटर अंग्रेजी गोवा, 3.960 लीटर देशी प्लेन शराब कुल 11.280 लीटर शराब कीमती 5240 रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 266 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- बैजनाथ नायक पिता स्व0 नान्हू नायक उम्र 48 वर्ष साकिन खपरीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0
*जप्त सामग्री-*
कुल 11.280 लीटर शराब कीमती 5240 रूपये।





















