एथलेटिक्स खेल जगदलपुर के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन
सरायपाली। आगामी 17 सितम्बर से 20 सितम्बर को जगदलपुर में होने वाले 26वीं राज्य स्तर शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 05 खिलाड़ियों का चयन हुआ, इन खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर अपने-अपने स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया इनमें 19 वर्ष बालिका हैमर थ्रो में पिंकी पटेल, 19 वर्ष बालिका वर्ग कामिनी विश्वकर्मा लम्बी कूद, त्रिकूद, 17 वर्ष बालिका लम्बी कूद, ऊँची कूद, त्रिकूद में ललिता बारिक, 17 वर्ष बालिका हैमर थ्रो में प्रिया यादव और 14 वर्ष बालिका तवा फेंक में नीलम पटेल का चयन हुआ है, इनके चयन से पूरे विद्यालय परिवार के साथ सरायपाली अंचल में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय के व्यायाम शिक्षक/कोच कुमार आदित्य विक्रम सिंह ध्रुव ने प्रसन्नता व्यक्त किया और बताया कि इस विद्यालय से निरंतर चार वर्षों से खिलाड़ी एथलेटिक्स स्पर्धा में राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक स्थान बना रहे हैं। इस सफलता के लिए प्राचार्य के. पी. पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता ए. आर. पटेल, सुभाष चंद्र बरिहा, जय नारायण पटेल, इन्द्रजीत साव, रोशन पटेल, मनोज पटेल, कुंज बिहारी पटेल, दयंती ठाकुर, सोहद्रा बरिहा, मीना बरिहा, मीना प्रधान, शिव मिश्रा, प्रशान्त साहू सर सहित सरायपाली के समस्त व्यायाम शिक्षकों एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलाम्बर नायक एवं अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की।




















