Edition

हिन्दू संगठनों के प्रयासों से साकार हुआ कानून: राजा अग्रवाल धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर जताया आभार, कहा— सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद । छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इस बीच भाजयुमो जिला सहकोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल ने इसे समस्त हिन्दू संगठनों के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राजा अग्रवाल ने सम्मानीय श्री विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री) एवं सम्मानीय विजय शर्मा जी (गृहमंत्री) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कानून लंबे समय से चल रहे जनआंदोलन और हिन्दू संगठनों के सतत प्रयासों का परिणाम है।
सामूहिक प्रयासों की मिली सफलता
उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा लगातार उठाई गई मांगों और जनजागरूकता अभियानों के कारण ही आज यह कानून अस्तित्व में आ सका है। यह निर्णय समाज की भावनाओं का सम्मान करता है।

राजा अग्रवाल ने बताया कि इस विधेयक में प्रलोभन, दबाव, भय या कपटपूर्ण तरीकों से धर्म परिवर्तन को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध घोषित किया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।

समाज में विश्वास और सुरक्षा का माहौल उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कानून से समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत होगा तथा कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

राजा अग्रवाल के अनुसार, यह कानून केवल सरकारी पहल नहीं बल्कि समाज के सामूहिक प्रयासों और जागरूकता का परिणाम है, जो आने वाले समय में एक मजबूत सामाजिक व्यवस्था स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!