सरायपाली/ ब्लॉक के ग्राम पड़कीपाली के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां साप्ताहिक बाजार का भव्य शुभारंभ 29 मई शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद करेंगी।
शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर, जनपद सदस्य सभापति श्रीमती दीनता सुरेश कुम्हार, ग्राम पंचायत मल्दामाल की सरपंच श्रीमती लुभावती वृन्दावन पटेल एवं ग्राम पंचायत पतेरापाली के सरपंच श्री प्रभात पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
साप्ताहिक बाजार शुरू होने से पड़कीपाली सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को अब रोजमर्रा की चीजों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय उत्पादों की बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा।



















