विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हेतु विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन
सरायपाली/ विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव और विभागीय समीक्षा हेतु संकुल केंद्र केंजुवां,केना, केन्दुढ़ार, कनकेवा, मंदिर सरायपाली, झिलमिला, कन्या सरायपाली, किसड़ी,कलेण्डा (तोरे), तोषगांव के कुल 66 प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के प्रधान पाठकों और संकुल समन्वयकों की आवश्यक बैठक स्वामी विवेकानंद स्कूल केंजुवां में बीईओ टीकम चंद पटेल, बीआरसी देवानंद नायक, प्राचार्य सी एल पुहूप की अध्यक्षता में अपार आई डी हेतु so3 फार्म जमा करने, आधार विहीन बच्चों के पालकों से संपर्क कर आधार कार्ड बनवाने, ड्राप आउट बच्चों का पता कर शत प्रतिशत स्कूलों में दाखिला दिलाने, vsk में बचे सभी शिक्षकों का पंजीयन कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने, सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत दर्ज करने, 0 -18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों की सर्वे की जानकारी, शाला प्रबंधन विकास समिति के गठन की जानकारी और अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर शाला प्रवेश उत्सव में पालकों, शिक्षकों की उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक केंजुवां भोलानाथ के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।





















