खेल, उत्साह और एकता का शानदार आयोजन – अंकित बने चैंपियन
ग्राम खेमडा में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता ‘खेमडा प्रीमियर लीग 2026’ (KPL 2026) का भव्य आयोजन दिनांक 07 नवंबर से 08 नवंबर 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकित ने फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शनिवार 07 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल द्वारा किया गया। KPL 2026 में गाँव के कुल 80 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था, जिन्हें लॉटरी पद्धति से 6 टीमों में विभाजित किया गया था। लीग मैच के पश्चात 4 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
>
> प्रथम सेमीफाइनल में अंकित ने बंजारा को तथा द्वितीय सेमीफाइनल में शैलेंद्र ने विक्रम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक फाइनल में अंकित ने शैलेंद्र को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
>
> *सरपंच का उद्बोधन -*
> समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं प्रायोजक सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा – “आज खेमडा गाँव के युवाओं ने खेल के माध्यम से जो एकता, अनुशासन और भाईचारा दिखाया है, वह पूरे गाँव के लिए गर्व की बात है। विजेता अंकित, उपविजेता शैलेंद्र और सभी टीमों को मैं हृदय से शुभकामनाएं देती हूँ। हार-जीत से बढ़कर खेल भावना की जीत हुई है। खेल हमारे युवाओं को नशे से दूर रखता है, उन्हें स्वस्थ रखता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आयोजन समिति, अंपायर, स्कोरर, मंच संचालक और दर्शकों का मैं विशेष आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ। खेल को प्रोत्साहन देने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। आने वाले समय में भी गाँव में इसी तरह के बड़े आयोजन कराए जाएंगे, ताकि हमारे गाँव के खिलाड़ी आगे बढ़कर जिला और राज्य स्तर पर नाम रोशन करें।”
>
> प्रतियोगिता के दौरान भारी संख्या में उपस्थित खेलप्रेमी दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
>
> समापन अवसर पर विजेता अंकित, उपविजेता शैलेंद्र, तृतीय स्थान – बंजारा
को ट्रॉफी एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया।
>
> *व्यक्तिगत पुरस्कार में -* बेस्ट बैट्समैन – प्रभात भोई, बेस्ट बॉलर – अहित पटेल, मैन ऑफ द सीरीज – शैलेंद्र पटेल, बेस्ट फील्डर – अयान खान को ट्रॉफी प्रदान की गई।
>
> प्रतियोगिता की प्रायोजक सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल जी द्वारा 10,000/- रु की राशि प्रायोजित की गई।
>
> *विशेष सहयोग -* श्री हरिचरण पटेल जी, चन्द्रपाल पटेल, चंद्रहास बांक, ओम प्रकाश बगर्ती (सूर्यांश स्पोर्ट्स), हेमन्त सोनी (उप सरपंच) रहे।
>
> *प्रतियोगिता के अंपायर -* मनीष कुमार एवं अश्विनी बगर्ती, *स्कोरर -* आयुष कुमार, *मंच संचालन -* किशन पटेल रहे।
>
> समापन अवसर पर श्री अलेख कुमार, सुभाष मलिक, सुभाष बढ़ाई, सतीश यादव, यशपाल बगर्ती, नरोत्तम बगर्ती, लखन पटेल (पंच), सुमित बांक, आकाश बांक, अनिल भोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
>
> आयोजन को सफल बनाने में किशन पटेल, विश्राम पटेल, शैलेंद्र पटेल, समीर पटेल, अंकित कुमार, दीपक मालिक, वामन सिदार, ओम प्रकाश यादव, राजू यादव, सुरेश दीप, आयुष कुमार, अनिल पटेल एवं अयान खान का विशेष योगदान रहा।
>
> अंत में श्री चंद्रहास बांक जी द्वारा सभी अतिथियों, ग्रामवासियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया।






















