Edition

देवलभांठा में धूमधाम से मनाई गई गिरी गोवर्धन पूजा, पारंपरिक नाचा-गाना से गूंजा गांव

देवलभांठा में धूमधाम से मनाई गई गिरी गोवर्धन पूजा, पारंपरिक नाचा-गाना से गूंजा गांव

करुणा सागर सरायपाली। ग्राम पंचायत देवलभांठा में गिरी गोवर्धन पूजा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। यादव समाज के सदस्यों ने अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति का निर्वहन करते हुए नाचा-गाना के साथ उत्सव मनाया। वहीं ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में यादव समाज के प्रकाश यादव एवं उनकी धर्मपत्नी वीणा यादव ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गिरी गोवर्धन की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था प्रकट करते हुए गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवारों की मंगलकामना की गई।

 

पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान यादव समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देकर आयोजन में चार चांद लगा दिए। पारंपरिक नाचा-गाना के बीच लोगों ने उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।

 

गिरी गोवर्धन पूजा का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और लोक संस्कृति के संरक्षण का सुंदर उदाहरण बना। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उल्लास और सामूहिक सहभागिता की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!