Edition

बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा था चोर, पुलिस ने दबोचा तो निकला 12 मोटरसाइकिल चोरी का मास्टरमाइंड

बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा था चोर, पुलिस ने दबोचा तो निकला 12 मोटरसाइकिल चोरी का मास्टरमाइंड

बसना। पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक बड़े अंतर-थाना नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में (कुल 12) चोरी गई दोपहिया गाड़ियां बरामद करने में सफलता हासिल की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी नरेश डडसेना पिता गिरधर डडसेना (उम्र 38 साल, निवासी ग्राम खरोरा, थाना बसना) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10.08.2026 को उसका दोस्त चंद्रकिशन सोनी उसकी पुरानी इस्तेमाल की हुई एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल क्र. CG06 GD 0158 को लेकर गढ़फुलझर गया था, वहां शाम करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच उसने अपनी गाड़ी यादव इलेक्ट्रिकल्स (शहीद चौक) के पास खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल चोरी कर ली गई थी। इस रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्र. 429/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की तफ्तीश के दौरान दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति जगदीशपुर रोड पर चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा  गया पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी टिकेश्वर बाघ ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसने 10.08.2026 को गढ़फुलझर से प्रार्थी की एच.एफ. डीलक्स (CG06 GD 0158) चाबी लगी हुई स्थिति में पाकर चोरी की थी और उसे अपने घर ग्राम बम्हनी में छिपा कर रखा था। इसके साथ ही आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों से 11 अन्य मोटर सायकलें भी चोरी की हैं, जिन्हें उसने ग्राम सावित्रीपुर में एक निर्माणाधीन घर में छिपा कर रखा था। जिसे आरोपी के बयानों और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने  प्रार्थी का 01 मोटर सायकल सहित अन्य 11 अर्थात कुल 12 चोरी की मोटर सायकलें बरामद की हैं। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
01- टिकेश्वर बाघ पिता रहसो बाघ, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बम्हनी, थाना बसना, जिला महासमुन्द (छ.ग.)।

*बरामद की गई मोटर सायकलों का विवरण-*
1- पैशन प्रो (Passion Pro) – वाहन नं.: CG 04 LB 3350, इंजन नं.: HA10EVFHH70112, चेचिस नं.: MBLHA10BSFHH75094
2- CT 100 – वाहन नं.: CG 06 GW 9690, इंजन नं.: DUZWGF60939, चेचिस नं.: MD2A18AZ1GWF00654
3- HF डिलक्स (HF Deluxe) – वाहन नं.: CG 06 GD 0158, इंजन नं.: HA11EJE9K51878, चेचिस नं.: MBLHA11AME9K04571
4- प्लेटिना(Platina) – वाहन नं.: CG 06 GM 1029, इंजन नं.: PFYWJK01341, चेचिस नं.: MD2A76AY4JWK34853
5-प्लेटिना (Platina) – वाहन नं.: CG 04 NK 9923, इंजन नं.: PFXWMM75561, चेचिस नं.: MD2A76AXXMWM00272
6- ड्रीम युगा (Dream Yuga) – वाहन नं.: CG 06 GU 9294, इंजन नं.: JC58ET4309161, चेचिस नं.: ME4JC58EBGGGT003329
7- सुपर स्प्लेंडर (Super Splendor) – वाहन नं.: CG 04 DQ 7078, इंजन नं.: JA05EA99B03659, चेचिस नं.: MBLJA05EE99B03995
8- ग्लैमर (Glamour) – वाहन नं.: CG 22 W 0494, इंजन नं.: JA07AENGB00886, चेचिस नं.: MBLJAW166NWB01794
9- HF डिलक्स (HF Deluxe) – वाहन नं.: CG 04 HW 4770, इंजन नं.: HA11EKF9E11281, चेचिस नं.: MBLHA11AZF9E11660
10- CD डिलक्स (CD Deluxe) – वाहन नं.: CG 04 DL 2082, इंजन नं.: HA11EA99K37789, चेचिस नं.: MBLHA11EG99K12616
11- CD डिलक्स (CD Deluxe) – वाहन नं.: CG 04 DD 1417, इंजन नं.: HA1EA89C13671, चेचिस नं.: MBLHA11ED89C11115
12-हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक) – वाहन नं.: CG 04 DJ 3822, इंजन नं.: HA10EA9HF05172, चेचिस नं.: MBLHA10EE9HF04867

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!