Edition

आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल; एक अस्पताल में भर्ती

आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल; एक अस्पताल में भर्ती

बसना। भंवरपुर के अल्फा ओमेगा स्कूल के सामने मेन रोड पर दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल कर्राभौना, भंवरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने ग्राम उड़ेला निवासी बाइक चालक कलाधर नाग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ग्राम उड़ेला निवासी रोशन निषाद 5 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे अपने 12 वर्षीय बेटे वृन्दावन निषाद और लाल सिंह निषाद (40 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 K 2306 से बेटे का इलाज कराने उड़ेला से भंवरपुर जा रहे थे। इसी दौरान अल्फा ओमेगा स्कूल के पास भंवरपुर की ओर से साजापाली की तरफ जा रहे गांव के ही कलाधर नाग ने अपनी डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GS 2650 को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी।

 

टक्कर के कारण रोशन निषाद के दोनों पैरों में घुटने के पास और बाएं कंधे में चोट आई। वहीं उनके बेटे वृन्दावन निषाद के दाहिने पैर तथा साथ में बैठे लाल सिंह निषाद के दाहिने पैर में भी चोट लगी। हादसे में रोशन निषाद की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल लाल सिंह निषाद को उपचार के लिए कल्पना नर्सिंग होम कर्राभौना, भंवरपुर में भर्ती कराया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे में चोट लगने के बाद घायलों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया। इसके बाद 12 नवंबर को चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध धारा 281 एवं 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!