सरायपाली में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन
सरायपाली। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में राजीव नगर पतेरापाली में यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्त गणों द्वारा श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना एवं आरती किया गया। समाज के बच्चों ने श्री कृष्ण एवं राधा जी की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की गई। पूजन समाप्ति पश्चात् भंडारा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रथराम यादव संरक्षक, नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़, दुर्बादल दीप प्रदेश सचिव मगधा यादव समाज, डॉ. पवन कुमार यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष, रेशम यादव अध्यक्ष, नेपाल यादव सचिव, तरूण यादव कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार यादव राजू,जितेंद्र यदु, गिरिधर यादव, देवानंद यादव, भगवानो यादव, अजय यादव, जीतू यादव, बिहारी यादव, जगबंधु यादव, राकेश यादव, राजा यादव, शत्रुघ्न यादव, कृष्णा यादव, लक्ष्मण यादव, पन्ना यादव, लोकेश यादव, कुमरमणि यादव, संजय यादव , कोमल यादव आदि गणमान्य नागरिक, मातृ शक्ति एवं भारी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।





















