Edition

नवाचार और समर्पण से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 27 में हुआ सहा. शिक्षक रिंकल बग्गा का चयन

नवाचार और समर्पण से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 27 में हुआ सहा. शिक्षक रिंकल बग्गा का चयन

महासमुंद :- शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुर (स), विकासखंड बागबाहरा, जिला महासमुंद के सहायक शिक्षक रिंकल बग्गा का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026-27 के लिए किया गया है। उनके चयन से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

 

रिंकल बग्गा ने प्राथमिक शिक्षा को रोचक, गतिविधि आधारित एवं तकनीक से जोड़ने के लिए अनेक नवाचार किए हैं। उनके प्रमुख कार्यों में ‘हर घर ब्लैकबोर्ड’ पहल विशेष उल्लेखनीय है, जिसके अंतर्गत बच्चों के घरों के बाहर ब्लैकबोर्ड तैयार कर नियमित अध्ययन-अभ्यास को बढ़ावा दिया गया। विद्यालय में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना कर बच्चों में पढ़ने की आदत एवं पठन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

उन्होंने NEP 2020 के उद्देश्यों को विद्यालयीन गतिविधियों में लागू करते हुए FLN आधारित शिक्षण, गतिविधि एवं अनुभव आधारित शिक्षा, विज्ञान का पिटारा, STEM एवं ICT गतिविधियों, रीडिंग कॉर्नर और प्रिंट-रिच वातावरण को बढ़ावा दिया। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विज्ञान गतिविधियों को प्रयोगात्मक बनाया गया।

 

विद्यालय में यूथ एवं ईको क्लब, पौधरोपण, किचन गार्डन, हर्बल गार्डन, स्वच्छता एवं प्लास्टिक जागरूकता जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया। खेल गतिविधियों और सामुदायिक सहयोग से खेल मैदान के विकास पर भी कार्य किया गया।

 

तकनीक के क्षेत्र में उन्होंने AI टूल्स, डिजिटल सामग्री, वीडियो, ई-कंटेंट एवं नवाचारी शिक्षण संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों के सीखने को अधिक प्रभावी और आनंददायक बनाने का प्रयास किया है। उनका उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे में रचनात्मकता, जिज्ञासा, आत्मविश्वास और 21वीं सदी के कौशल विकसित करना है।राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026-27 के लिए उनका चयन उनके निरंतर नवाचार, समर्पण, सामुदायिक सहभागिता और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। बागबाहरा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान, रामता मन्नाडे, भूपेश्वरी साहू, प्रकाश बघेल, जनक राम ध्रुव और शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुर (स.) के प्रधान पाठक श्रीमती पूनम ठाकुर ने बधाई दी।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!