सरायपाली में कक्षा 7 वीं के सामाजिक विज्ञान का ऑनलाइन प्रशिक्षण
सरायपाली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के तहत सभी शिक्षकों को पचास घण्टे प्रति वर्ष प्रशिक्षण लेना आवश्यक है। बीस घण्टे की प्रशिक्षण एप के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त करना है एवं तीस घण्टे का प्रशिक्षण ऑफलाइन/ऑनलाइन के माध्यम से लेना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अरुण प्रधान प्राचार्य डाइट, उमा देवी शर्मा उप प्राचार्य डाइट महासुन्द के मार्गदर्शन में हिंदी, अँग्रेजी, संस्कृत सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान का प्रशिक्षण पूरे पाँच विकास खण्ड में दिनाँक 05-07-2026 से दिनाँक 12-09-2026 तक रविवार, शनिवार अवकाश के दिनों में संचालित हुआ।
तिलोत्तमा प्रधान व्याख्याता एवं सामाजिक विज्ञान के नोडल डाइट महासुन्द के उचित मार्गदर्शन एवं टीकम चंद पटेल विकासखंड अधिकारी सरायपाली के निर्देशन में सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण सरायपाली में बी आर जी ( मास्टर ट्रेनर ) चन्द्रभानु पटेल,शशिभूषण रावल के द्वारा सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस सभी शिक्षकों ने गूगल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। प्रशिक्षण से पहले प्री टेस्ट लिया गया। सामाजिक विज्ञान में नेप ट्वेंटी ट्वेंटी ,एन सी एफ 2005
एच पी सी,कला शिक्षा ,आकलन, ब्लूम टैक्सोनामी, भारत की भौगोलिक विविधता, ब्लू प्रिंट, व्यावसायिक शिक्षा,, मौसम की समझ, सविंधान एक परिचय, भारत की जलवायु, व्यवासायिक शिक्षा, भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते हैं, गुप्तकाल, शारीरिक शिक्षा और आरोग्य, पुनर्गठन का काल ,मानसिक स्वास्थ्य, नवारम्भ नगर और राज्य ,भारतीय ज्ञान परम्परा प्रशिक्षण सम्पन हुआ सभी शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण में पूरे दस दिन प्रत्येक दिन तीन घण्टे सक्रीयता के साथ अपना उपस्थिति दर्ज कराए। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में डाइट महासुन्द के सामाजिक विज्ञान के प्रभारी तिलोत्तमा प्रधान व्याख्याता मेडम ने ऑनलाइन कक्षा में शिक्षकों से फीड बैक लिए शिक्षकों के फीड बैक देने के पश्चात मेडम ने प्रशिक्षण से जो भी नवाचार सीखने को मिला उसे फील्ड अर्थात कक्षा में लागू करने के लिए निर्देशित किया । उक्त जानकारी मास्टर ट्रेनर चन्द्रभानु पटेल शिक्षक शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री ने दिया।




















