Edition

खेमड़ा में शहीद सत्यनारायण बगर्ती सहित पूर्वजों की स्मृति में वृक्षारोपण

खेमड़ा में शहीद सत्यनारायण बगर्ती सहित पूर्वजों की स्मृति में वृक्षारोपण

बसना। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। इस बात को चरितार्थ करते हुए वीर शहीद सत्यनारायण बगर्ती की जन्मभूमि खेमड़ा ग्राम में शहीदों एवं अपने पूर्वजों की स्मृति में एवं एक पेड़ माता के नाम के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेमड़ा के सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल सभी पंच बंधु शाला समिति खेमड़ा के सभी सदस्य बंधु पालक बंधुओं एवं समस्त नागरिकों एवं शुभा नर्सिंग होम एवं शुभा सेवा समिति सरायपाली के डायरेक्टर डॉ भागेश्वर पटेल एवं डॉ सुजाता पटेल द्वारा सैकड़ो वृक्ष एवं गमले विद्यालय परिसर में लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात ग्राम खेमड़ा के सरपंच उषा दूर्योधन पटेल दीदी ,डाक्टर भागेश्वर पटेल डॉ सुजाता पटेल द्वारा अमर शाहिद सत्यनारायण बगर्ती जी के परिवार का सम्मान किया गया जिसमें ग्राम के सभी नागरिक बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों सहीत जन प्रतिनिधियों का भी सानिध्य रहा उक्त कार्यक्रम पश्चात ग्राम खेमड़ा के वीर बलिदानी पुरुष सत्यनारायण बगर्ती जी के स्मृति में पौधा रोपित किया गया साथ ही साथ ग्राम के गणमान्य नागरिकों में गजानन बेहरा द्वारा अपने पूर्वज स्वर्गीय शौकी लाल बेहरा एवं इंदुमती बेहरा डॉ भागेश्वर पटेल एवं डॉक्टर सुजाता पटेल द्वारा स्वर्गीय थबीर मोहन पटेल एवं स्वर्गीय चक्रधर सिंह पटेल दुर्योधन पटेल द्वारा स्वर्गीय नंदलाल पटेल अश्वनी बगर्ती द्वारा स्वर्गीय सौदागर बगर्ती उपेंद्र बांक द्वारा स्वर्गीय करुणाकर बांक चंद्रपाल पटेल द्वारा स्वर्गीय प्यारी लाल पटेल श्रीमती थान कुमारी वैष्णव द्वारा स्वर्गीय बाबा विष्णु शरण दयामणि सिदार द्वारा स्वर्गीय रामेश्वर सिदार लाल कुमार कुमार द्वारा स्वर्गीय दुर्जन कुमार दीपक सेठ द्वारा स्वर्गीय हीरा सेठ दुर्योधन पटेल द्वारा स्वर्गीय ओखी राम पटेल नंदकिशोर प्रधान द्वारा स्वर्गीय बालमुकुंद प्रधान लाल बंछोर द्वारा स्वर्गीय मधु बंछोर शाहिद बंछोर द्वारा स्वर्गीय शकुंतला बंछोर कांता यादव द्वारा स्वर्गीय आनंद राम प्रमोद होता द्वारा स्वर्गीय विनोद बिहारी होता जगदीश दास द्वारा स्वर्गीय रोभित दास डा पूर्णानंद मिश्रा द्वारा स्वर्गीय हरिवंश मिश्रा चंद्रहास बांक द्वारा स्वर्गीय पीतांबर बांक राजेंद्र बांक द्वारा स्वर्गीय भागीरथी बांक राजेंद्र प्रधान द्वारा स्वर्गीय प्रहलाद प्रधान शिवकुमार दास द्वारा स्वर्गीय तपी दास लोकनाथ बगर्ती द्वारा स्वर्गीय सावित्री बगर्ती वीरेंद्र कुमार कर द्वारा स्वर्गीय राजशेखर कर सतीश यादव द्वारा स्वर्गीय चिंतामणि यादव बिसीकेशन पटेल द्वारा स्वर्गीय कार्तिक राम पटेल सुभाष बढ़ाई द्वारा स्वर्गीय भगवानों बढ़ाई यशपाल बगर्ती द्वारा स्वर्गीय लखपति बगर्ती जोश कुमार बगर्ती द्वारा स्वर्गीय भूरषबो बगर्ती लखन पटेल द्वारा स्वर्गीय रामचरण पटेल ठाकुर राम पटेल द्वारा स्वर्गीय परदेसी पटेल मंधर पटेल द्वारा स्वर्गीय नंदू पटेल की स्मृति में शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा के प्रांगण में सैकड़ो पौधे एवं गमले लगाया गया।

शाहिद ग्राम खेमड़ा के नागरिक बंधुओं को अतिथियों ने अपने शहीद एवं अपने-अपने पूर्वजों को इस प्रकार सम्मान देने हेतु हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया सभी अतिथियों ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने हमारे मातृभूमि की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर अपना सर्वस्व बलिदान दिया है आज हम सभी भी उनके आशीर्वाद को लेकर आज देश के लिए जिएंगे देश के लोगों की सेवा करेंगे एवं राष्ट्र की उन्नति में सर्वोच्च भूमिका का पालन करेंगे उन्होंने शाहिद ग्राम खेमड़ा को सभी दृष्टि से आदर्श बनाने हेतु संकल्प लिया एवं सभी समाज जनों के विकास हेतु सेवा एवं सद्भाव से कार्य करने हेतु संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा के शिक्षक वीरेंद्र कर ने किया।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!