अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान दिनांक 08.11.26 को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एक हिरो स्पेलेण्डर में एक ब्लु स्काई रंग पिट्ठू बैग में गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है कि सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति एक हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल में एक पिट्ठू बैग रखकर आते हुये दिखाई दिया। जिसे गवाहों के सामने रोककर कर नाम पता पुछने पर अपना नाम लोकेश यादव पिता किशोरी लाल यादव उम्र 24 साल साकिन गोसलपुर हृदयनगर थाना गोसलपुर जिला जबलपुर म0प्र0 का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्ति के पिट्ठू बैग में गांजा होने का संदेह होने पर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा कडाई से पुछताछ करने पर अपने पास रखे पिट्ठू बैग में गांजा होना बताया। जो उक्त गांजा को सम्बलपुर उडिसा से जबलपुर (म0प्र0) स्वयं बिक्री हेतु ले जाना बताया। आरोपी के कब्जे पिट्ठू बैग में 04.610 किलोग्राम कीमती 230500 रूपये 2. एक हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल कीमती 70000 रूपये, 3.एक एप्पल कंपनी का मोबाईल किमती 30000 रूपयें कुल जुमला किमती 330500 रूपयें समक्ष गवाहन के जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii (B) ,एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणो को विधिवत गिर. किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध क्रमांक 136/26 कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेंजा गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई ।
*गिरफ्तार आरोपी-*
*(गान्जा परिवहनकर्ता)*
लोकेश यादव पिता किशोरी लाल यादव उम्र 24 साल साकिन गोसलपुर हृदयनगर थाना गोसलपुर जिला जबलपुर म0प्र0
*जप्त सम्पत्ती-*
01- 04.610 किलोग्राम कीमती 2,30,500 रूपये
02- एक हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल कीमती 70,000 रूपये,
03- एक मोबाईल किमती 30,000 रूपयें।
*कुल जप्त संपति किमती 3,30,500 रूपयें।*























