चोरी के दो मामले मे आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/11/2026 व 06/11/2026 के दरम्यानी रात को बंसल जनरल स्टोर्स मे से Cash रूपये जो कि लगभग 30-35 हजार रूपये व सिगरेट का पुडा तथा सालासर बालाजी इन्टरप्राइजेज पिथौरा से सिगरेट, बिस्कीट, ड्राइफुट, चिल्हर पैसा लगभग 20,000 रूपये चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रार्थी बंसल जनरल स्टोर के संचालक सुमीत बंसल निवासी पिथौरा व सालासार बालाजी इन्टरप्राइजेस पिथौरा के संचालक की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 286/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस व अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 305(a),331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगो से पूछताछ, पहचान कार्यवाही मे 04 संदेही विधि से संघर्षरत बालक के रूप मे पहचान होने पर चारो को पुलिस नियंत्रण मे लेकर विधिवत पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। उसके बाद चारो विधि से संघर्षरत बालको के निशानदेही पर संयुक्त कब्जे से बंसल जनरल स्टोर से चोरी किये गये 21000 रूपये नगदी, एक बड़ा पैकेट सिगरेट का कीमती 580 रूपये तथा सालासर बालाजी इन्टरप्राइजेज पिथौरा से 5200 रूपये एक पुरानी इस्तेमाली हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल बिना नंबर तथा एक लोहे का राड को विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आज दिनांक 08.11.2026 को विधि से संघर्षरत 04 बालको को दोनो प्रकरणो में निरूद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए माननीय किशोर न्याय बोर्ड महासमुंद पेश किया गया
गिरफ्तार आरोपी-
चार विधि से संघर्षरत बालक
बरामद मशरुका –
01- बसंल जनरल स्टोर्स से चोरी की गई- 21,000 रूपये नगद व 01 पुडा सिगरेट कुल कीमत 580 रूपये।
02- सालासर बालाजी इंटरप्राजेज से चोरी-
01- कुल नगदी रकम 26200 रूपये तथा 02- 580 रूपये की सिगरेट पैकेट
03- घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती करीब 15000 रूपये
04- लोहे की राड






















