Edition

जुए के फड़ पर पिथौरा पुलिस का धावा, 09 आरोपी गिरफ्तार; 28 हजार की संपत्ति जब्त

जुए के फड़ पर पिथौरा पुलिस का धावा, 09 आरोपी गिरफ्तार; 28 हजार की संपत्ति जब्त

महासमुंद l पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि त्योहार की खुशियों को जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की भेंट न चढ़ाएं। ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

 

जिले में अवैध गतिविधियों और जुए के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरा पुलिस की टीम ने जुए के अड्डों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दीप पर्व के उत्सव भरे माहौल में किसी भी प्रकार का खलल डालने वाले, अवैध कारोबारी, जुआ-सट्टा व संदिग्ध गतिविधियां पर पुलिस द्वारा चौबीस घण्टे नजर रखी जा रही है। साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगातार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी पर से

 

दिनांक 10.11.2026 को थाना पिथौरा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर वार्ड नंबर 05 गौरा-गौरी चौक रामसागर पारा के पास खुले मैदान में अवैध रूप से ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दाँव लगाकर हार-जीत का खेल जुआ खेलते 09 आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए जुआडियो के नाम है- चमन चौहान, त्रिलोचन दीवान, रामनाथ चौहान, मुकेश चौहान, सुमीत प्रजापति, उत्तम पांडे, फागुराम सेन, नीरज ताण्डी, शशिकांत ऊर्फ बुटू साकिन पिथौरा है।जुआ खेलते पकडे गए उक्त आरोपियो के कब्जे से, मौके पर एक सेट 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 8000 रूपये व चार नग मोबाइल (कीमती करीबन 20,000 रूपये), कुल कीमती करीब 28,000 रूपये की, जुआड़ियो की संपत्ति जप्ती कार्यवाही कर आरोपियो के विरूद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 292/26 धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, धारा 112, बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला अजमानजीय होने से गिरफ्तार आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है

 

गिरफ्तार आरोपीगण-

 

1- चमन चौहान पिता हरदेव चौहान उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं. 05 रामसागरपारा थाना पिथौरा,

 

2- त्रिलोचन दीवान पिता किशन दीवान उम्र 27 वर्ष साकिन डिपोपारा थाना पिथौरा

 

3- रामनाथ चौहान पिता करमुराम चौहान उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड नं. 05 रामसागर पारा थाना पिथौरा,

 

4- मुकेश चौहान पिता रामनाथ चौहान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं. 05 रामसागर पारा थाना पिथौरा,

 

5- सुमीत प्रजापति पिता रविलाल प्रजापति उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नं. 05 रामसागर पारा थाना पिथौरा,

 

6- उत्तम पाडे पिता उज्जवल पाडे उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नं. 05 रामसागर पारा थाना पिथौरा,

 

7- फागुराम सेन पिता हेमलाल सेन उम्र 29 वर्ष साकिन रावणभाठा थाना पिथौरा,

 

8- नीरज ताण्डी पिता स्व. राजु ताण्डी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नं. 05 रामसागर पारा थाना पिथौरा,

 

9- शशिकांत उर्फ बुटु पिता स्व0 जगदीश प्रधान उम्र 37 वर्ष साकिन बार चौक पिथौरा, जिला महासमुंद

 

जप्त मशरूका-

 

01- 52 पत्ती ताश (एक सेट) व

 

02- नगदी रकम 8,000 रूपये व

 

03- चार नग मोबाइल कीमती करीबन 20,000 रूपये

 

कुल जप्त संपत्ति कीमती 28,000 रूपये।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!