Edition

गांडा समाज की ब्लॉक स्तरीय सामाजिक बैठक

गांडा समाज की ब्लॉक स्तरीय सामाजिक बैठक

सरायपाली। सामाजिक भवन विरेन्द्र नगर में छग प्रदेश गांडा समाज सरायपाली के विकास खंड स्तरीय सामाजिक बैठक रखा गया जिसमें विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई, उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष श्री बंशी तांडी जी, जिला सचिव श्री प्रेमलाल चौहान जी,जिला सह कोषाध्यक्ष श्री जयप्रसाद लोहा जी, ब्लाक संरक्षक श्री कमल प्रसाद चौहान,ब्लाक सचिव श्री नरहरी कुम्हार जी, ब्लाक उपाध्यक्ष श्री सुरेश नाग जी, ब्लाक उपाध्यक्ष श्री सुरेश कुम्हार जी, ब्लाक युवा संगठन अध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद नंद जी, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री सनतराम चौहान जी, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री मोहित नंद जी, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री जलंधर चौहान जी, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री यदुलाल जगत जी, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री रघुमणी कुम्हार जी, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री मोहन चौहान जी, परिक्षेत्र सचिव श्री सुबोध गार्डिया जी, परिक्षेत्र सह सचिव अजय नंद , परिक्षेत्र उपाध्यक्ष श्री रसिक कुम्हार जी,परिक्षेत्र अध्यक्ष भंवरपुर श्री साहबीर चौहान जी, परिक्षेत्र सचिव विरेन्द्र नंद जी, ब्लाक अध्यक्ष बसना श्री उदेराम चौहान जी, ब्लाक कोषाध्यक्ष बसना श्री उदेराम चौहान जी, ब्लाक सचिव बसना श्री संतलाल चौहान जी आदि बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। जिनकी उपस्थिति में कुछ दिन पूर्व कुछ सामाजिक व्यक्तियों के द्वारा सर्व छत्तीसगढ़िया गांडा समाज के नाम से गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे यह एक सामाजिक एकता का विखंडन प्रतीत होता है जिस कारण से उपस्थित सभी सामाजिक पदाधिकारी बंधुओं के द्वारा निंदनीय बताया गया और बैठक में सर्वसम्मति से निन्दा प्रस्ताव पास किया गया , उक्त जानकारी छग प्रदेश गांडा समाज सरायपाली पं.क्र.5322 के ब्लाक अध्यक्ष श्री दयानंद तांडी जी के द्वारा दिया गया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!