Edition

कार-बाइक समेत 7 लोग नदी में गिरे, 1 की मौत, 1 लापता

कार-बाइक समेत 7 लोग नदी में गिरे, 1 की मौत, 1 लापता – 5 को किया रेस्क्यू

महासमुंद। सांकरा-बल्दीडीह मार्ग पर रविवार को जोंक नदी के पुराने पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार सात लोग पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे में कार चालक राजकुमार निषाद (42) की डूबने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भगीरथी साहू (55) अब भी लापता है। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

पुलिस के अनुसार रविवार को सांकरा बस्ती की ओर से एक वैगनआर कार बल्दीडीह की तरफ जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से बाइक क्रमांक CG 06 HD… 3580 आ रही थी। जोंक नदी के पुराने पुल पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक दोनों पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

 

कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। इनमें मुकेश बारीक, रोशन चौहान और सुनील जगत, सभी निवासी दूधपाली थाना बसना, शामिल थे। वहीं बाइक पर विजय साहू और विशाली साहू निवासी ग्राम गबौद, चौकी बार बलीदाबाजार सहित चालक भगीरथी साहू सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार सवार मुकेश बारीक, रोशन चौहान और सुनील जगत तथा बाइक सवार विजय साहू और विशाली साहू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि कार चालक राजकुमार निषाद नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!