केना का मशहूर जन्माष्टमी महोत्सव 5 सितम्बर को
सरायपाली । पूरे छत्तीसगढ़ में मशहूर ग्राम केना का श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व 5 सितम्बर को बेहद हर्षोल्लाह भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर केना में विशेष भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी पूरी तैयारी में समस्त ग्रामवासी जुड़ गए हैं। इस वर्ष गांव में नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर स्थापित होने के कारण महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और आयोजन समिति में दुगुनी उत्साह है।सभी श्रद्धालु भक्तों से इस पावन अवसर पर सपरिवार, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। उक्त जानकारी स्थानीय जन्मजय नायक ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





















