Edition

एकलव्य विद्यालय में चयनित होने पर होनहार छात्र विकास ठाकुर का शाल-श्रीफल से सम्मान, खपराखोल में हर्ष का माहौल

एकलव्य विद्यालय में चयनित होने पर होनहार छात्र विकास ठाकुर का शाल-श्रीफल से सम्मान, खपराखोल में हर्ष का माहौल

महासमुंद। शिक्षा के क्षेत्र से ग्राम पंचायत ठाकुरदिया खुर्द के लिए गौरव की खबर सामने आई है। आश्रित ग्राम खपराखोल, वार्ड क्रमांक 17 के पंच श्री विजय ठाकुर जी के सुपुत्र विकास ठाकुर का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है। विकास शासकीय प्राथमिक विद्यालय खपराखोल का छात्र है और प्रारंभ से ही अत्यंत होनहार, मेधावी और अनुशासित विद्यार्थी रहा है। गरीब आदिवासी परिवार से संबंध रखने के बावजूद विकास ने अभावों को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया और अपनी कड़ी मेहनत, लगन व दृढ़ संकल्प से यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे अंचल का मान बढ़ाया है।विकास की इस शानदार उपलब्धि पर आज श्रीराम मंदिर निर्माण समिति परिवार द्वारा उसका साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने उसे तिलक लगाकर, साल पहनाकर उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के संयोजक श्री अजय नायक, उपाध्यक्ष श्री टीकम सिक्या जी, सदस्य श्री मनोज बरिहा जी, श्री रोशनलाल ठाकुर जी, श्री शंकरलाल नायक जी, श्री मूलचंद जांगड़े जी, श्री वीरेंद्र राणा जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।इस दौरान श्री अजय नायक ने कहा – _”विकास ने सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं होती। खपराखोल जैसे छोटे गांव के गरीब आदिवासी परिवार का बेटा जब अपने दम पर एकलव्य जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय में चयनित होता है तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। हम सब उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”_समस्त क्षेत्रवासियों ने विकास ठाकुर को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!