Edition

शासकीय अस्पताल में नि:शुल्क एच एल ए शिविर का आयोजन

शासकीय अस्पताल में नि:शुल्क एच एल ए शिविर का आयोजन

सरायपाली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव के निर्देशानुसार एवं बसना तथा सरायपाली के बीएमओ डॉ नारायण साहू के मार्गदर्शन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कुणाल नायक के निर्देशन में बाल आयुष फाऊंडेशन रायपुर द्वारा स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक कैंप आयोजित किया गया इस कैंप में जो बच्चे सिकल सेल एनीमिया थैलेसीमिया से पीड़ित है उनका एवं उनके परिवार का HLA मैचिंग के लिए सैंपल लिया गया उनमें से जिन बच्चों का सैंपल मैच होगा उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट निशुल्क किया जाएगा जिससे उनके रोगों का समाधान स्थाई होगा उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक का सतत मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग रहा उनके द्वारा ऐसे मरीजों से सतत संपर्क बनाकर काम किया परिणाम स्वरूप आज कैंप में 36 बच्चों का एवं उनके परिवार जनों का सैंपल लिया गया है जो आगे जांच हेतु बाहर जाएगा जिससे उनका निशुल्क उपचार संभव हो पाएगा इसकी जानकारी बाल आयुष फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर कमल साहू ने दी इस शिविर को सफल बनाने हेतु चिरायु दल बसना एवं सरायपाली के चिकित्सक डॉ. जनक कुमार जेरी डॉ. राजेश सिंह डॉ. अनुपा दाश डॉ जयश्री दुतकामणी डॉ लोकेश साव डॉ कुलदीप प्रधान फार्मासिस्ट भीष्म प्रताप राणा MLT उसत पटेल परमेश्वर सेन एएनएम सुनीता साव देवकी पटेल तथा बाल आयुष फाउंडेशन की पूरी टीम कमल साहू अमृता ममता का विशेष योगदान रहा

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!