Edition

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना बसना पुलिस ने ग्राम खुर्सीपहार में दबिश देकर 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई हैसूचना मिलते ही बसना पुलिस की टीम गांव पहुंची और बताए गए मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम सुन्दरलाल निषाद बताया। मकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नीले रंग के 35 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकन में भरी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई।पुलिस ने मौके से कुल 35 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 7,000 रुपये आंकी गई है, जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुन्दरलाल निषाद (38 वर्ष), पिता जगदेव निषाद, निवासी ग्राम खुर्सीपहार, थाना बसना, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!