Edition

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई – खेत में बन रही 10 लीटर महुआ शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई – खेत में बन रही 10 लीटर महुआ शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ महासमुंद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना पिथौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में छापा मारकर अवैध महुआ शराब जब्त की है।

 

खेत में चल रहा था अवैध कारोबार:

 

दिनांक 05/11/2026 को पिथौरा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली-मालीडीपा का उग्रसेन पटेल नामक व्यक्ति अपने खेत में भारी मात्रा में हाथ भट्ठी की महुआ शराब बना रहा है।

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की। मौके पर संदिग्ध उग्रसेन पटेल पिता रूसीराम पटेल (41) मौजूद मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक जरकिन में 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमत 2000 रुपये) और शराब बनाने का बर्तन (400 रुपये) बरामद हुआ।

 

कुल 2400 रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 282/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!