Edition

सिरशोभा में गणवेश वितरण, गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे

सिरशोभा में गणवेश वितरण, गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे

सरायपाली।शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच तारा बाई चौहान एवं शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बिलासिनी चौहान द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं पूजा-अर्चना कर किया गया।
पूजा-अर्चना के पश्चात विद्यालय के बच्चों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए गणवेश का दूसरा सेट वितरित किया गया। नया गणवेश प्राप्त कर बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। गणवेश पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कहा कि गणवेश विद्यार्थियों में समानता, अनुशासन एवं विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजकुमार भोई सहित विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!