Edition

एक बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, महिला की इलाज के दौरान मौत

एक बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, महिला की इलाज के दौरान मौत

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सांकरा स्थित जोक नदी पुल के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुहाडीझर, थाना तेंदूकोना, जिला महासमुंद निवासी अधीन कुमार चौहान (47 वर्ष) 19 जुलाई 2026 को सुबह अपनी पत्नी उर्मिला बाई चौहान (42 वर्ष) को बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सी 0443 पर बैठाकर इलाज कराने भगतदेवरी जा रहे थे। सांकरा जोक नदी पुल को पार कर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल सीजी 06 एच 3342 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि पल्सर चालक कलीम खान तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पीछे से अचानक हुई टक्कर के कारण अधीन कुमार चौहान की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे बैठी उर्मिला बाई चौहान को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल शासकीय अस्पताल सांकरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पिथौरा और फिर झलप रेफर किया गया। महिला की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 20 जुलाई को उन्हें महासमुंद स्थित महानदी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी रहा था इसके बावजूद उर्मिला बाई की स्थिति नहीं संभल सकी और 23 जुलाई 2026 की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मृत्यु के बाद चिकित्सकीय पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण दुर्घटना से आई चोटों को बताया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बाइक चालक कलीम खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!