बसना। भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम टांगापासा की 35 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना प्रार्थी श्याम लाला कोडाकू ने थाने में दी है। रिपोर्ट में पुलिस को बताया है कि 17 अक्टूबर की देर रात बिना बताए कहीं चली गई है। जो आज तक वापस नहीं लौटी है। आसपास गाँवों, परिचितों व रिश्तेदारों में पतासाजी की गई पर कहीं पता नहीं चला। भंवरपुर पुलिस ने प्रार्थी की सूचना पर बीएनएसएस 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन























